शिक्षा मंत्री के बेहतर स्वास्थ्य को चाईबासा में प्राथमिक शिक्षकों ने की सर्वधर्म प्रार्थना
पश्चिमी सिंहभूम के अंतर जिला स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गांधी मैदान में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के अंतर जिला स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गांधी मैदान में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रभारी जयप्रकाश महतो ने की। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से शिक्षकों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क एवं शारीरिक दूरी के अनुसार प्रार्थना ने की। संघ के प्रदेश संयोजक वरुण महतो ने कहा कि इस प्रार्थना के माध्यम से हम सभी प्राथमिक शिक्षक कामना करते है कि मंत्री जी पहले की तरह स्वस्थ हो जाय। सबको बहुत आशा और उम्मीद है कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा ही बहुत सुधार हो सकता है। राज्य के विकास में उनकी बहुत आवश्यकता है इसलिए उनको जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिले। सभा में शिक्षक गौर हरि महतो, बीके साहू, संजीव मुर्मू , मन्जवा उंराव,सुकू राय, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम महतो, धनीराम महतो, अमर उरांव, भीकम तिर्की, सुनील मुर्मू ,महिद्रा महतो, अशोक महतो, निर्मल महतो, कुलदीप उरांव, मुन्नी देवी आदि शामिल हुए ।