विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाईबासा में जमीन बेचने के दबाव से नाराज बड़े भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला, छोटे की मौके पर मौत

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:00 PM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में जमीन बेचने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड से ...और पढ़ें

बड़े भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बड़े भाई ने लोहे की रॉड से किया हमला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जागरण संवाददाता, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोदरा चौक पर जमीन बेचने को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 

आरोप है कि छोटे भाई राकेश कालुंडिया की ओर से जमीन बेचने के दबाव को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान 19 अक्टूबर की सुबह बड़े भाई अनिल कालुंडिया (51) ने लोहे की रॉड से हमला कर छोटे भाई राकेश की हत्या कर दी। 

छोटा भाई बेचना चाहता था जमीन 

पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार की जमीन बेचने को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। छोटा भाई राकेश जमीन बेचना चाहता था, जबकि उसके तीन बड़े भाई और मां इसके विरोध में थे। 

आरोप है कि इस मुद्दे पर राकेश की ओर से बड़े भाइयों और उनके बच्चों को धमकियां भी दी जाती थीं। परिवार के सदस्यों ने पहले भी हमले की कोशिश किए जाने का दावा किया है। 

विवाद और तनाव के बाद जमीन बेचने पर सहमति

बताया जाता है कि लगातार विवाद और तनाव के बाद मां और भाइयों ने जमीन बेचने पर सहमति जताई थी। इसी सिलसिले में बातचीत और आगे की प्रक्रिया तय करने के लिए परिवार के सदस्यों को बुलाया गया था। इसी दौरान विवाद फिर बढ़ गया। 

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बोदरा चौक के पास विवाद के दौरान अनिल कालुंडिया ने लोहे की रॉड से राकेश के सिर पर वार कर दिया। हमले में राकेश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

शव को कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी अनिल कालुंडिया को गिरफ्तार लिया है। पुलिस पारिवारिक जमीन विवाद, घटना के क्रम और संबंधित आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- नोवामुंडी में शराब के नशे में विवाद के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से की पति की हत्या, आरोपी हिरासत में