जयंती पर शिद्दत से याद किए गए मिसाईलमैन डा. कलाम
कांग्रेस भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में म
जागरण संवाददाता, चाईबासा : कांग्रेस भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे.अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे.अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. कलाम के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसियों ने डा. कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा एवं संदेश पर चर्चा किया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भूद इंसान भी थे चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वह सभी धर्म जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति नजर आते थे। वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं। डा. कलाम एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय डा. कलाम को जाता है। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन अशरफुल होदा, मुखिया निराकर बिरुवा, इंटक जिला उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, राकेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन गौड़, नीति गोडसोरा, जगदीश सुंडी, विजय सिंह तुबिद, सिकुर गोप आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।