¨हदी हमारी सभ्यता व संस्कृति की भाषा : आलोक
सेल गुवा में राजभाषा ¨हदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, गुवा : सेल गुवा में राजभाषा ¨हदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों को बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सेल पदाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि भारत में ¨हदी, वर्तमान में अपना वजूद खो रही है। ¨हदी बेशक भारत की आधिकारिक भाषा है लेकिन लोग इसे बोलने में अब कतराते हैं, क्योंकि ¨हदी वाले लोगों को कम आंका जाता है। ¨हदी में अंग्रेजी मिक्स कर बोलने का ट्रेंड जोरों पर है। अधिकतर लोग राजभाषा के ज्ञान से वाकिफ नहीं है। ¨हदी हमारी सभ्यता और संस्कृति की भाषा है। इसे जीवित रखने और राजभाषा बनाने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। यदि लोग ज्यादा से ज्यादा ¨हदी का प्रयोग करेंगे तो यह हमारे देश के लिए गर्व की बात होगी।