Move to Jagran APP

देश में सबसे ज्यादा झारखंड की शिक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित : राम अवतार नारसरिया

विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से संकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजक की आभासी बैठक पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में मंगलवार को हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 07:37 PM (IST)
देश में सबसे ज्यादा झारखंड की शिक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित : राम अवतार नारसरिया
देश में सबसे ज्यादा झारखंड की शिक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित : राम अवतार नारसरिया

जागरण संवाददाता, चाईबासा : विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से संकुल प्रमुख एवं संकुल संयोजक की आभासी बैठक पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में मंगलवार को हुई। इसमें क्षेत्रीय सह प्रदेश मंत्री राम अवतार नारसरिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय सह प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, प्रदेश सह सचिव अजय कुमार तिवारी, सहित आठ विभाग के विभाग प्रमुख, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, समिति सदस्य, संकुल संयोजक एवं संकुल प्रमुख आभासी माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम प्रदेश सचिव ने विद्या भारती झारखंड के संरक्षक एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी ज्ञान प्रकाश जालान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता थे। वे संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक कार्य करते रहे। उनके असमय चले जाने से हम सभी स्तब्ध हैं। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा झारखंड की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है लेकिन ऐसी कोई काली रात नहीं जिसकी सुबह नहीं होती। हमें सारी कठिनाइयों के बावजूद ऐसी योजना बनानी है जिससे हम इस कठिनाई से उबर सकें। आचार्य, भैया बहन प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों के बीच की कड़ी होते हैं। इस समय आचार्यों को अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। अभिभावकों से निरंतर संपर्क ही हमें इस कठिनाई से उबारेगा। हम दवा वितरण के माध्यम से भी अधिक से अधिक अभिभावकों के संपर्क में आएंगे। अभी इस महामारी के कारण सी एवं डी श्रेणी के विद्यालयों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हमें आर्थिक सहयोग के निमित्त पूर्व छात्र, समिति सदस्यों एवं अन्य समाजसेवियों से संपर्क करना चाहिए। इस महामारी में भी अपनी गतिविधियों को सक्रिय रखना आवश्यक है। संकुल संयोजक, संकुल एवं प्रांत के बीच की कड़ी होते हैं। उनकी सक्रियता से प्रांत को बल मिलेगा। वहीं क्षेत्रीय सह प्रांतीय सचिव मुकेश नंदन ने कहा कि इस बार होने वाली गर्मी की छुट्टी में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित रहेंगी। 5 जून से 15 जून के बीच विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के द्वारा भैया-बहनों का मनोरंजन कार्य किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रदेश सह सचिव अजय कुमार तिवारी ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.