पीएम आवास योजना को लेकर तृणमूल कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज
मझगांव प्रखंड के खड़पोस पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में पदाधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाभुकों के आवास निर्माण को पूर्ण दर्शाया गया है।
संसू, मझगांव : मझगांव प्रखंड के खड़पोस पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में पदाधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाभुकों के आवास निर्माण को पूर्ण दर्शाया गया है। जबकि सरजमीं पर लाभुक का आवास नहीं बना। ऐसे कर्तव्यहीन पदाधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित हो इस मांग पर जिला तृणमूल कांग्रेस का सांकेतिक धरना- प्रदर्शन शुक्रवार को किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय के सामने सुबह 11 बजे से किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महेंद्र जामुदा करेंगें। धरना-प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चित्रसेन सिकू, झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिकू सहित अन्य तृणमूल कांग्रेस के नेता भाग लेंगे।