Move to Jagran APP

भाजपा की पोल खोलने को कांग्रेस करेगी खोज

जासं, चाईबासा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्याल

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:25 PM (IST)
भाजपा की पोल खोलने को कांग्रेस करेगी खोज

जासं, चाईबासा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में 23 सितंबर से 05 अक्टूबर तक जिला कांग्रेस व प्रकोष्ट विभाग संगठन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि 23 सितंबर को जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इसकी खोज करनी है। 26 सितंबर को आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में यात्रा निकाल यह खोज की जाएगी कि भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून से किसको लाभ हो रहा? भूमि बैंक भाजपा सरकार ने किसके लिए बनाया है? वन क्षेत्र का जमीन कहां खो गई इसकी खोज की जाएगी? 28 को जिला एससी कांग्रेस, किसान-खेत मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में यात्रा निकाल यह खोज की जाएगी कि भाजपा सरकार ने भारत के संविधान का अनुपालन कितना किया है? क्या भाजपा सरकार के कार्यकाल में एससी पर प्रताड़ना समाप्त हो गई है? 29 सितंबर को जिला कांग्रेस प्रोफेशनल कांग्रेस के तत्वाधान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा। 30 सितंबर को ओबीसी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेतृत्व में मॉब लिंचिंग व झारखंड के गो- शालाओं में गायों की सुरक्षा की खोज में यात्रा निकाली जाएगी। 02 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के तत्वाधान में भाजपा सरकार द्वारा कितने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी गई इसकी खोज की जाएगी? 03 अक्टूबर को जिला कांग्रेस के तत्वाधान में मोदी सरकार में जनता के खून-पसीने की कमाई को लेकर भागने वालों की खोज के लिए यात्रा की जाएगी। 05 अक्टूबर को एनएसयूआई के नेतृत्व में भाजपा सरकार छात्र हित में क्या-क्या कार्य कर रही है? इसकी खोज में यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में कांग्रेस नेता मुकेश कुमार, बमिया बारी, ज्योसेफ पूर्ती, चंद्रशेखर दास, महेंद्र जामुदा, नीला नाग, नीतिमा बारी, लक्ष्मण सामड, मनोरंजन दास, नारायण ¨सह पूर्ती, संजय बिरुवा, सुशील कुमार साव, बसंत तांती, संजीव ¨सहदेव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.