जनजातीय संग्रहालय का स्थापना दिवस मनाने को लेकर मंथन
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पड़सा में बीईईओ शेख शकील अहमद की अध्
संवाद सूत्र, मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पड़सा में बीईईओ शेख शकील अहमद की अध्यक्षता में शिक्षक-शिक्षिकाओं की विशेष गोष्ठी बुलाई गई। बैठक में आगामी 31 अगस्त को मध्य विद्यालय देवधर में स्थापित जिले के पहले हो जनजातीय जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। साथ ही समारोह के सफल आयोजन हेतु शिक्षकों के बीच कार्य विभाजन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। ज्ञात हो कि कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय बिलुंग ने स्थापना दिवस समारोह की सफलता के लिए मझगांव और कुमारडुंगी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है और अपने प्रखंड के शिक्षकों को लेकर उपसमितियां बनाने को कहा है। स्थापना दिवस समारोह में शैक्षणिक सेमिनार, शिक्षा में हो भाषा की उपयोगिता आदि विषय पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक या बुद्धिजीवियों से संपर्क करने का हिदायत आरडीडीई ने दिया है। बैठक में महीप किशोर ¨पगुवा, विमल किशोर बोयपाई, संजय कुमार जारिका, बुलंद कुमार पुरती, सपन साहू, जगदीश सावैयां, प्रमिला कुजूर, मो.मोजाहिद, कृष्णा चंद्र प्रधान, गजेन्द्र पान, नारायण कंसारी, देवकुमारी गागराई, पोंडा देवगम, जेरमिना कुजूर, देवानंद तिरिया, दिलेश्वर बेहरा, मुरारी कृष्ण लागुरी, सुनील कुमार बिरूवा, बलराम आरूक, विजय कुमार दास, घनश्याम बिरूली, सुभाष चंद्र प्रधान, रामशरण सरदार, शेखर आदि उपस्थित थे।