Move to Jagran APP

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए श्यामूचरण तुबिद

संवाद सहयोगी, चाईबासा : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद के सिकुरसाई स्थित आवास

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:13 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए श्यामूचरण तुबिद

संवाद सहयोगी, चाईबासा : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद के सिकुरसाई स्थित आवास में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता रहे श्यामूचरण तुबिद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में मौजूद मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. तुबिद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला पुलिस के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा व पुलिस के जवानों ने 21 रायफल से फाय¨रग कर स्व. तुबिद को राजकीय सलामी दी। जेबी तुबिद और पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के चाईबासा आवास के प्रांगण में स्व. श्यामूचरण तुबिद को आदिवासी परंपरा के अनुसार दफनाया गया। इस दौरान कोल्हान के विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ताओं पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें कांग्रेस, भाजपा, झामुमो, झाविमो के नेता मौजूद थे। इस दौरान स्व. तुबिद के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मौके पर श्यामूचरण तुबिद की पत्नी 86 वर्षीय कमल लगा तुबिद और उनकी बेटी और पोते भी मौजूद थे। इस दौरान राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कहा कि अभिभावकों के जाने से काफी दुख होता है। उनके मार्ग दर्शन में काफी कुछ सिखने को मिला, अब ऐसा मार्गदर्शक नहीं मिल पाएगा। राज्य सरकार और अपनी ओर से इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ हम सभी खड़े हैं। स्व. तुबिद साहब एक बड़े विचारक थे, वह देश और राज्य के विकास के बारे हमेशा सोचते थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार, एसडीओ आर. रोनिटा, डीएसपी प्रकाश सोय, नपा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, दिनेश चंद्र नंदी, अशोक षाडंगी, राजेश शुक्ला, देवेंद्र नाथ चाम्पिया, लालमुनी पुरती, मानष घोष, गुरमुख ¨सह खोखर, सन्नी ¨सकू समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.