सड़क दुर्घटना में बाइक सवार के टूटे दो दांत
आइकुटी से नोवामुंडी आने के दौरान रविवार को बाइक से गिरकर हरिचरण सांडिल नामक व्यक्ति के दो दांत टूट गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : आइकुटी से नोवामुंडी आने के दौरान रविवार को बाइक से गिरकर हरिचरण सांडिल नामक व्यक्ति के दो दांत टूट गए। उसे नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिचरण ने बताया कि वह घर से नोवामुंडी के लिए निकला था। जैसे ही कातीकोड़ा के समीप पहुंचा बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में घुस गई। गड्ढे में मुंह के बल गिरने से सामने के दो दांत टूट गए। उसके शरीर, हाथ और पैर में भी चोट लगी है। इसके पहले शनिवार रात को भुवनेश्वर से नोवामुंडी लौट रहे एक बाइक सवार युवक ने डीवीसी के समीप खड़े भारी वाहन को टक्कर मार दी। इससे वो चोटिल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जख्मी हालत में टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें