मार्निग वाक को निकली महिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर
मार्निंग वाक के लिए निकली 55 वर्षीय महिला को अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर नोवामुंडी-जैंतगढ़ की तरफ फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। शुक्रवार को ज्योति देवी नामक महिला अपने बेटे राजाराम दास के साथ जगन्नाथपुर-सिरिगसिया सड़क पर मार्निंग वाक के लिए निकली थी।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : मार्निंग वाक के लिए निकली 55 वर्षीय महिला को अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर नोवामुंडी-जैंतगढ़ की तरफ फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। शुक्रवार को ज्योति देवी नामक महिला अपने बेटे राजाराम दास के साथ जगन्नाथपुर-सिरिगसिया सड़क पर मार्निंग वाक के लिए निकली थी। करीब साढ़े पांच बजे जब दोनों जगन्नाथपुर गांव समीप स्थित बलियाडीह नाला से पहले स्थित मोड़ के पानी फैक्ट्री के पास पहुंचे तो विपरित दिशा से आ रही एक सफेद रंग की कार ज्योति देवी को ठोकर मारकर फरार हो गई। घटना में टक्कर देवी को पैर, हाथ, नाक में आंशिक चोट लगी। शरीर के अंदरुनी अंगों में भी चोट आई है। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक तेज रफ्तार से संभवत: नोवामुंडी या जैंतगढ़ की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल महिला को पास के संजीवीनी सेवा सदन लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन घायल महिला को जमशेदपुर स्थित टीएमएच ले गए।