कुपोषण दूर भगाने को निकाली रैली व दिलाई शपथ
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : महुदी पंचायत मुखिया राज बारजो, जल साहिया यशमती कंचन एवं एलआरजी की
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : महुदी पंचायत मुखिया राज बारजो, जल साहिया यशमती कंचन एवं एलआरजी की पुनीता बारजो के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को तोड़ेतोपा से स्वच्छता रखने व कुपोषण को दूर भगाने से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान स्वच्छता को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई। रैली में महुदी पंचायत के विभिन्न टोलो व मोहल्ले में लोगों को स्वच्छता एवं कुपोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को साफ-सफाई का संदेश देकर उन्हें नियमित हाथों की धोने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं हाथों में जमने वाली गंदगी से होने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को भोजन के पहले हाथ धोने व शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की बात बताई। इस दौरान लोगों को खुले में शौच करने से होने वाले रोगों एवं शौचालयों के उपयोग के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया राज बारजो समेत आंगनबाड़ी सेविका अश्विनी मुंडा, छोटेलाल सुंडी, महिला समिति अन्य संगठन शामिल थे।