आग से झुलसी महिला टीएमच रेफर
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के दानाउली गांव में सोमवार रात लगभग साढ़े 7 बजे खाना बनाने
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के दानाउली गांव में सोमवार रात लगभग साढ़े 7 बजे खाना बनाने के दौरान यमुना गोप नामक महिला आग से झुलस गई। हो-हल्ला सुनकर आसपास से पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, परंतु तबतक काफी देर हो चुकी थी। उसे उसी हालत में नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला की हालत अत्याधिक गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे टीएमच रेफर कर दिया गया। घटना के विषय में बताया जाता है कि यमुना गोप शाम के समय खाना बना रही थी, खाना उतारकर पसोरने के बाद उसने जैसे ही चूल्हे पर दाल चढ़ाई अचानक उसकी साड़ी के आंचल में आग लग गई। जबतक वह रोते- चिल्लाते आग बुझाती तबतक उसका समूचा शरीर आग से झुलस गया था। हो-हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। महिला का पति सलमान गोप राज मिस्त्री का काम करता है और उनके चार बच्चे हैं।