Move to Jagran APP

सभी के सहयोग से प्रखंड का होगा विकास : सामी भेंगरा

बीडीओ व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए प्रखण्ड और क्षेत्र के विकास की बातें कही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 06:22 PM (IST)
सभी के सहयोग से प्रखंड का होगा विकास : सामी भेंगरा
सभी के सहयोग से प्रखंड का होगा विकास : सामी भेंगरा

सभी के सहयोग से प्रखंड का होगा विकास : सामी भेंगरा

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सोनुवा : गुदड़ी प्रखण्ड के लोढाई बाजार में गुदड़ी प्रखण्ड प्रमुख सामी भेंगरा की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यालय के अधिकारियों का परिचय सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। मौके पर गुदड़ी प्रखण्ड के बीडीओ महादेव कुमार महतो, अंचल निरीक्षक दीपक प्रजापति एवं अन्य कर्मियों के साथ जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन, उप प्रमुख सुमन बरजो, गुलीकेरा पंचायत के मुखिया विशांति लुगून समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गुदड़ी प्रखण्ड के विकास के बारे में चर्चा की गई। गुदड़ी प्रखण्ड प्रमुख सामी भेंगरा ने समारोह में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थिति में सरकार की विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालन में काफी कठिनाइयां हैं। लेकिन क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, क्षेत्र के मानकी-मुंडा, कार्यालय के कर्मियों के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, पेंशन समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, मानकी-मुंडा संघ के बिरसा मुंडा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए प्रखण्ड और क्षेत्र के विकास की बातें कही। मौके पर पंचायत समिति सदस्य जगना बरजो, गुलीकेरा पंचायत के उप मुखिया बरनाबस चाम्पिया, डारियो कमरोड़ा पंचायत के उप मुखिया सोंगा हासा पुरती, वार्ड सदस्य पासकल कंडुलना, वकील महेंद्र जामुदा, शिक्षक धनसिंह गंझू, मिरगा प्रकाश मुंडा, पांडु सुरीन, रामाय बरजो, दशरथ गंझू, करम सिंह चाम्पिया, गांगू लुगून समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.