यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोचीसाई में हर-हर महादेव सेवा संघ ने बांटे कंबल
कड़ाके की ठंड में अगर जरूरतमंदों को तन ढकने के लिए कंबल मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं हो सकता है।

संवाद सहयोगी, चाईबासा : कड़ाके की ठंड में अगर जरूरतमंदों को तन ढकने के लिए कंबल मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं हो सकता है। इस समय अधिक ठंड पड़ रही है। यह बातें शुक्रवार को चाईबासा के मोचीसाई में हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक अमरप्रीत ¨सह काले ने कही। उन्होंने कहा कि जो कंबल आप लोगों को दिए जा रहे हैं उन कंबलों का इस्तेमाल जरूर करना है। जबकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि संस्थाएं कंबल बांट देती हैं लेकिन लोग इस्तेमाल कम ही करते हैं। इसलिए यह कंबल आपके लिए ही दिए गए हैं। इनको जितना इस्तेमाल कीजिएगा आप ठंड से बचे रहेंगे। मौके पर हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से 100 कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर चाईबासा चेंबर के निवर्तमान अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों को यह कंबल दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना चाहिए। मौके पर अमित जायसवाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय, जितेंद्र मदेशिया, संजय चौबे, प्रताप कटियार, पंकज खिरवाल, जय प्रकाश मुंधड़ा, शिव बजाज, ¨पटू राम, रविदास समाज के अध्यक्ष लल्लू राम रवि, गौरी राम आदि उपस्थित थे।
