विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election: 'हेमंत किसी तरह बच गए, उन्हें तो जेल में...'; वोटिंग से पहले पप्पू यादव का बड़ा खुलासा

Published: Mon, 11 Nov 2024 02:35 PM (IST)

पप्पू यादव ने झारखंड के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने ...और पढ़ें

चार मोड़ में चुनावी सभा में मंचस्थ पप्पू यादव प्रत्याशी सुखराम उरांव के साथ। जागरण
चार मोड़ में चुनावी सभा में मंचस्थ पप्पू यादव प्रत्याशी सुखराम उरांव के साथ। जागरण

HighLights

  1. आदिवासियों की सरकार को खत्म करना चाहती है भाजपा : पप्पू यादव
  2. पीएम अमित साह समेत भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
  3. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार लोगों के पैसे वापस नहीं कर रही- पप्पू यादव

जागरण टीम, चक्रधरपुर/हजारीबाग। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा। इस क्रम में उनके बोल भी बिगड़े और उन्होंने पीएम समेत भाजपा के कई नेताओं के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कटाक्ष किए।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा आदिवासियों की सरकार को खत्म करना चाहती है। हेमंत किसी तरह बच गए। वरना उन्हें जेल में ही मार डालने का षड्यंत्र रचा गया था।

पप्पू ने यह भी कहा कि भाजपा को बहुमत मिला, तो सबसे पहले आदिवासियों को किनारे कर कहा रघुवर दास को सीएम बनाए जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ में 1900 एकड़ जमीन आदिवासियों से छीनकर अदाणी को दे दी। ओडिशा में भी 3200 एकड़ अडाणी को दे दी है। यहां उनकी सरकार बनी, तो यही काम होगा।

उन्होंने कहा कि सहारा में देश भर के लोगों का तीन लाख करोड़ रुपये फंसे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार लोगों के पैसे वापस नहीं कर रही। इसे लेकर 25 नवंबर से संसद के सदन में काम ठप करा दूंगा।

मनुस्मृति से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश और राज्य : कल्पना

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र के भाजपा सरकार के अग्रणी नेताओं के नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। मणिपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र को कटघरे में खड़ा किया। कहा, मौन साधने वाले माननीय को झारखंड में आदिवासियों की समस्या दिखाई देती है। उनकी नजरें यहां की जमीन और उसके अंदर छिपी खनिज संपदा पर है। वह कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

कल्पना सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि देश और राज्य मनुस्मृति से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा। केंद्र की भाजपा सरकार गरीब किसानों का नहीं, बल्कि अमीरों का ऋण माफ करते हैं। राज्य के 24 साल पूरे होने को है जिसमें 20 साल यहां भाजपा का शासन रहा। तब इन्हें राज्य की समस्या नहीं दिखाई दी। अब जब पांच साल गठबंधन की सरकार ने पूरे किए हैं और आपका बेटा हेमंत सोरेन ने विकास की लंबी लकीर खींची है तो इन्हें दिक्कत हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम पांच साल का हिसाब लेकर जनता के समक्ष आए हैं। कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह को जिताने और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इससे पूर्व हेलीकाप्टर से पहुंचीं कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। मांदर की थाप पर नाचते-झूमते कलाकारों के दल के साथ जब मंच पर पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंच का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: 32 सीटों पर BJP के लिए बड़ी चुनौती, महिलाएं करेंगी हार-जीत का फैसला; पिछली बार कुछ ऐसा रहा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।