Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने की शहीद स्मारकों की सफाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर चक्रधरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 08:10 PM (IST)
भाजपाइयों ने की शहीद स्मारकों की सफाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भाजपाइयों ने की शहीद स्मारकों की सफाई, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर चक्रधरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया। नगर अध्यक्ष भाजयुमो परमेंद्र चौहान के नेतृत्व में शहीदों की प्रतिमा को जल से साफकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर में प्रखंड कार्यालय के समीप सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद राजा अर्जुन सिंह, वीर शहीद भगत सिंह, वीर शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। अंत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, जिला मंत्री अशोक दास, शेष नारायण लाल, शिवलाल रवानी, राजा प्रसाद, विजय मेलगांडी, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मदन विश्वकर्मा, रोहित शाह, बंटी प्रसाद, कृष्णा दुबे, समरेश सिंह, सुमित राय, संजय पासवान, संदीप साहू समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.