Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा मजदूर विकास सोसाइटी ने निकाली पारंपरिक रैली

झारखंड के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती के अवसर पर नगर की बिरसा मुंडा मजदूर विकास सोसाइटी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:44 PM (IST)
बिरसा मुंडा मजदूर विकास सोसाइटी ने निकाली पारंपरिक रैली
बिरसा मुंडा मजदूर विकास सोसाइटी ने निकाली पारंपरिक रैली

संवाद सूत्र, बड़बिल : झारखंड के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती के अवसर पर नगर की बिरसा मुंडा मजदूर विकास सोसाइटी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुवार सुबह कलिंगानगर स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश लोहार, उपाध्यक्ष गाब्रिएल मुंडा, बोरजो मोहन मुंडा साबाबू मुंदुइया मंजू लागुरी और कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र गोप की उपस्थिति में मुख्य अतिथि 26 नंबर जोन जिला परिषद सदस्य जयंती बानरा ने झंडा फहराया। इसके बाद परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई। तदोपरांत हथियारों और परंपरागत वेशभूषा से सुसज्जित, नृत्य करते हुए रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण कर वार्ड संख्या 10 के क्रीड़ा मैदान, समारोह स्थल पर समाप्त हुई। शाम को महिला फुटबॉल प्रदर्शनी मैच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.