Move to Jagran APP

कोल्हान की जितनी प्रगति होनी चाहिए वह नहीं हुई : आयुक्त

भगवान बिरसा मुंडा ने जिस झारखंड के लिए अपनी शहादत दी वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। कोल्हान प्रमंडल की जितनी प्रगति होनी चाहिए वह अभी तक नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:34 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:34 PM (IST)
कोल्हान की जितनी प्रगति होनी चाहिए वह नहीं हुई : आयुक्त
कोल्हान की जितनी प्रगति होनी चाहिए वह नहीं हुई : आयुक्त

संवाद सहयोगी, चाईबासा : भगवान बिरसा मुंडा ने जिस झारखंड के लिए अपनी शहादत दी वह अभी तक पूरी नहीं हुई है। कोल्हान प्रमंडल की जितनी प्रगति होनी चाहिए वह अभी तक नहीं हुई है। कोल्हान में सभी अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर कौशल विकास केंद्र खोलकर यहां के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। यह बातें गुरुवार को बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा सह झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ¨सह ने कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करें, तो निश्चित भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया जा सकता है। कोल्हान में जागरूकता के अभाव में अभी भी लोगों को बरगलाया जा रहा है। जबकि केंद्र व राज्य की ओर से अनंत विकास योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन व स्थानीय जनता की है। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। चाईबासा माइ¨नग एरिया है। यहां जो भी माइ¨नग कंपनियां बंद हैं उनको पुन: खोला जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पलायन भी रुकेगा। जबतक इन कंपनियों को खोला नहीं जाएगा तबतक लोग बेरोजगारी का दंश झेलते रहेंगे। इससे पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ¨सह, पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार, उप विकास आयुक्त, डीईओ प्रदीप कुमार चौबे, डीआरडीए निदेशक अमित कुमार, चाईबासा चैंबर के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार ठाकुर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय ¨सह सहित अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस चौक तक अधिकारियों ने मार्च-पास्ट किया। पोस्ट ऑफिस चौक से विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभातफेरी में लगभग पांच हजार की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.