Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस पर 'आक्सीजन है वरदान ' अभियान से जुड़ा भगेरिया फाउंडेशन

दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान अभियान से चक्रधरपुर का भगेरिया फाउंडेशन भी जुड़ गया है। अभियान के तहत शनिवार को फाउंडेशन ने श्रमिकों के बीच करीब एक सौ पौधों का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:36 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर 'आक्सीजन है वरदान ' अभियान से जुड़ा भगेरिया फाउंडेशन

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : दैनिक जागरण के 'आक्सीजन है वरदान' अभियान से चक्रधरपुर का भगेरिया फाउंडेशन भी जुड़ गया है। अभियान के तहत शनिवार को फाउंडेशन ने श्रमिकों के बीच करीब एक सौ पौधों का वितरण किया गया। जिसमें नीम, कटहल, जामुन, आंवला आदि के पौधे शामिल हैं। रामचंद्रपुर स्थित भगेरिया फाउंडेशन के कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में शहर के दंत चिकित्सक डा. राजेश कुमार शामिल हुए। पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने किया। इस मौके पर श्रमिकों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। मौके पर डा. राजेश कुमार ने कहा ने कहा कोरोना महामारी ने हमारे जीवन में पर्यावरण व आक्सीजन का क्या महत्व है, ये पूरी दुनिया को बताया। इससे सबक लेते हुए हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़-पौधे लगाने एवं उसकी रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है। फाउंडेशन के युवा सदस्य श्रेयांश भगेरिया ने श्रमिकों को पर्यावरण के महत्व एवं उसकी कमी से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए हर किसी से पौधा लगाने की अपील की। फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद भगेरिया ने श्रमिकों से कहा पौधा लगाएं एवं उसकी देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करें। उन्होंने दैनिक जागरण के अभियान आक्सीजन है वरदान अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा इससे लोगों में जागरूकता आएगी एवं लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएंगे। मौके पर उन्होंने श्रमिकों से कोरोना से बचाव के लिए सभी से वैक्सीन लेने की अपील की। कार्यक्रम में मनोज भगेरिया, प्रमोद भगेरिया, देवीलाल मंडल, वैद्यनाथ प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, डॉक्टर महतो, बोयार मुंडा, अरखित प्रधान, सदानंद प्रधान, बुधराम मुंडा, दिवाकर महतो, हरिपद प्रधान, महेंद्र तांती, वरूण महाली, चेतन सांडिल, शिवनाथ महतो आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.