Move to Jagran APP

चाईबासा नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने विकास शर्मा

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने तीन मंडलों के मंडल अध्यक्ष की घोष

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)
चाईबासा नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने विकास शर्मा
चाईबासा नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने विकास शर्मा

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने तीन मंडलों के मंडल अध्यक्ष की घोषणा मंगलवार को की। जिसमें चाईबासा नगर अध्यक्ष विकास शर्मा उर्फ विक्की, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर नायक व गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सुरीन को बनाया गया है। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को माला पहनाकर जिलाध्यक्ष ने बधाई दी। मौके पर जिलाध्यक्ष नंदी ने कहा कि तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन का विस्तार सभी क्षेत्र में होगा। यह सभी मिशन 2019 को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष ने तीनों मंडल अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले 15 पंद्रह दिन के अंदर अपनी कार्य समिति का गठन सभी के सहमति से कर लें। मौके पर बधाई देने वालों में जिला महामंत्री चुम्बरू चतोम्बा, जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संजय अखाड़ा, नारायण पाडिया, मनीष राम, प्रताप कटियार, खेमकरण सवैया, मांगता गोप, अंकुरा पाट ¨पगुवा, ब्राजील सुंडी, गुलशन सुंडी, सुमित प्रजापति , आलोक झा समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.