विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: आद्रा मंडल में काम के चलते कई ट्रेनें रद व शॉर्ट टर्मिनेट, यात्रा से पहले देखें अपडेट

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:07 PM (GMT+05:30)

आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस दौरान 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 6 शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।

आठ ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा, जबकि छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा।

आठ ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा, जबकि छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा।

HighLights

  1. आद्रा मंडल में विकास कार्य से ट्रेन परिचालन प्रभावित

  2. 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक 8 ट्रेनें रद्द

  3. कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, मार्ग परिवर्तित या विलंबित होंगी

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। 
 
इस दौरान आठ ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा, जबकि छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा। 
 
इसके अलावा टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, एक ट्रेन विलंब से रवाना होगी और बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की सलाह दी है।
 

इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें 

  • 1, 4 और 6 दिसंबर: ट्रेन संख्या 68046/68045 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू रद रहेगी।
  • 1, 4 और 6 दिसंबर: ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू नहीं चलेगी।
  • 4 और 6 दिसंबर: ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू रद रहेगी।
  • 4 दिसंबर: ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगा।
 

गंतव्य से पहले समाप्त होंगी ये ट्रेनें 

  • 1, 4 और 6 दिसंबर: ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा व आसनसोल के बीच इसका परिचालन प्रभावित रहेगा।
  • 2 दिसंबर: ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू आद्रा तक ही चलेगी तथा आद्रा व पुरुलिया के बीच रद रहेगी।
  • 30 नवंबर, 2 और 5 दिसंबर: ट्रेन संख्या 68053/68054 आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू पुरुलिया तक ही चलेगी, जबकि पुरुलिया व बराभूम के बीच परिचालन रद रहेगा। 

मार्ग परिवर्तन, देरी और नियंत्रण 

  • परिवर्तित मार्ग: 30 नवंबर, 2 और 5 दिसंबर को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।
  • विलंब से रवानगी: 2 दिसंबर को ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस हटिया से निर्धारित समय से 75 मिनट देर से खुलेगी।
  • नियंत्रित परिचालन: 1, 4 और 6 दिसंबर को ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को रेलखंड में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
 
परिचालन में हुए इन बदलावों से दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन जाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।