चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर अचेत अवस्था में मिला रेलकर्मी
जासं, चाईबासा : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पोटका गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:53 PM (IST)
जासं, चाईबासा : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पोटका गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक रेल कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया। वो डांगोवापोसी में कैरेज एंड बोगिन में फीटर-2 के पद पर कार्यरत है। उसका नाम अविनाश करुवा है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अविनाश 15 अक्टूबर को किसी काम से चक्रधरपुर रेल मंडल गया था। लौटने के क्रम में पोटका के पास हादसे का शिकार हो गया। वो रात भर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सुबह 108 एंबुलेंस सेवा से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में काफी चोट आने की वजह से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें