प्रेमिका के चक्कर में पोटका के युवक ने शरीर में लगा ली आग, गंभीर
चक्रधरपुर के पोटका के रहने वाले 20 वर्षीय युवक सचिन तांती ने शनिवार की रात प्रेमिका के चक्कर में अपने शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चाईबासा : चक्रधरपुर के पोटका के रहने वाले 20 वर्षीय युवक सचिन तांती ने शनिवार की रात प्रेमिका के चक्कर में अपने शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा लिया। उसे गंभीर अवस्था में आधी रात के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक का 70 फीसद शरीर झुलस गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा नहीं होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है। युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए परिजन रविवार की सुबह युवक को जमशेदपुर ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें