रस्सेल आईसोलेशन वार्ड में सात हुए क्वारंटाइन
शुक्रवार को विभिन्न राज्य से अपने गांव लौटे सात लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य जांच की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 07:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : शुक्रवार को विभिन्न राज्य से अपने गांव लौटे सात लोगों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए रस्सेल उच्च विद्यालय परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये गए हैं। उनके रहने के दौरान खान-पान आदि सारी व्यवस्था बीडीओ संतोष कुमार द्वारा कराई जा रही है। ये सभी ओडिशा व चेन्नई आदि जगहों से आये थे इसलिए उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें