विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुरंतो, राउरकेला-टाटानगर मेमू समेत 44 ट्रेनें रद; बंडामुंडा में NI काम के चलते रेलवे ने लिया फैसला

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:07 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में 4 से 19 अक्टूबर तक बंडामुंडा में पांचवीं रेल लाइन के काम के कारण 44 ट्रेनों को रद कर दिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बंडामुंडा में पांचवीं रेल लाइन के काम के कारण ट्रेनें रद।

  2. 4 से 19 अक्टूबर तक 44 ट्रेनें रद, दो का मार्ग बदला।

  3. चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा स्टेशनों पर परिचालन प्रभावित होगा।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने एक बार फिर से नए अधिसूचना पत्र जारी कर कहा है कि 04 से 19 अक्टूबर के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए बंडामुंडा डी केबिन पर प्री एनआई और नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य हर हाल में किया जाएगा।

जिस वजह से चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुडा और चक्रधरपुर स्टेशनों के गुजरने एवं खुलने वाली 44 मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद रहेगी और दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। त्यौहरी सीजन में ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये ट्रेनें इन तिथियाें में रद रहेगी

  • 04 से 07 और 11 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू।
  • 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू।
  • 04 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58152/58151 बरसुआं-बीरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर।
  • 03 से 12 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर।
  • 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर।
  • 06 और 08 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 09 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18109/18110 इतवारी-टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस।
  • 05 से 08और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 05 से 08 और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 04, 06, 11 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस।
  • 05, 07, 12 और 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 05, 07 और 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस।
  • 06, 08 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस।
  • 03 और 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18049 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस।
  • 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18050 बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस।
  • 09 अक्टूबर को को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस।
  • 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12812 हटिया - एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12811 एलटीटी मुंबई - हटिया एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12261 मुंबई सीएसएमटी - हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 हटिया - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 15 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु - हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

  • 12 अक्टूबर को पुरी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक, संबलुपर सिटी, झारसुगुडा रोड, इब स्टेशन होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी।
  • 04 और 11अक्टूबर को नई दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली - भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गामो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, भद्रक, कटक होते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- रांची से कोलकाता दुर्गापूजा घूमने का है प्लान? 3 अक्टूबर से इन ट्रेनों में मिलेगा सफर का विकल्प; जानें टाइमिंग-रूट