हैदराबाद की सैर को जिला के 40 बच्चे रवाना
संवाद सहयोगी चाईबासा शुक्रवार को सदर प्रखंड के बच्चे मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत हैदराबाद की सैर पर पहला बैच शिक्षक अशोक कुमार राम की अगुवाई में निकल गये।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : शुक्रवार को सदर प्रखंड के बच्चे मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण योजना के तहत हैदराबाद की सैर पर पहला बैच शिक्षक अशोक कुमार राम की अगुवाई में निकल गये। बच्चों को बीआरसी सदर के प्रांगण से बीइइओ नागेश्वर सिंह ने मंगलमय यात्रा का शुभकामना देकर रवाना किया। सदर के बच्चों के साथ खूंटपानी, चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के चालीस (चार प्रखंड के दस-दस बच्चे) बच्चों को रांची रवाना किया गया। सभी बच्चे झारखंड के चौबीस जिले के बच्चों के साथ हटिया रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। ज्ञात हो कि प्रत्येक जिले से प्रत्येक बैच में 40 -40 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए चार बैचों में हैदराबाद, बेगलुरु, जयपुर और दिल्ली ले जाया जाएगा। सदर के बच्चों को विदा करने के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम, उमवि के प्रधान शिक्षिका रानी पूनम, तोयोन तोपनो, एडीपीओ अजय कुंडु, सुशील कुमार सिकु, उमेश सिन्हा, यशवंती इचागुटु, विद्यासागर लागुरी आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप