Move to Jagran APP

जिले के 100 मत्स्य पालकों को मिलेंगे आवास

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम के 100 मत्स्य पालकों को वेद व्यास योजना के तहत प्रधानमं

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 12:20 AM (IST)
जिले के 100 मत्स्य पालकों को मिलेंगे आवास
जिले के 100 मत्स्य पालकों को मिलेंगे आवास

जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम के 100 मत्स्य पालकों को वेद व्यास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन ने जिला मत्स्य विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मत्स्य विभाग की ओर से बताया गया कि 100 लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने सूची में दर्ज नामों की जांच कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश विभाग को दिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन को निर्देश दिया गया कि चयनित लाभुक पेशे से मत्स्य पालन कर रहे हैं या नहीं। उन्हें पूर्व में किसी भी प्रकार का आवास उपलब्ध कराया गया है या नहीं, इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। बैठक में जिले में उत्कृष्ट मत्स्य पालन में कार्य करने वाले चार उत्कृष्ट मत्स्य पालक को प्रति लाभुक 30,000 रुपये की दर से पुरस्कार दिए जाने की बात भी बताई गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र किशोर, जिला सहकारिता पदाधिकारी शाहदेव नाथ, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी जय प्रकाश तिवारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

-----------

चार मत्स्य पालक होंगे पुरस्कृत

1. सुधांशु नायक - चक्रधरपुर

2. अशोक निशाद - तांतनगर

3. राघवेंद्र प्रसाद बेहरा -तांतनगर

4. जगदंबा ¨पगुवा - कुमारडुंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.