विहिप ने मनाया अखंड भारत दिवस
सिमडेगा : विश्व ¨हदू परिषद् के द्वारा मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देवराहा बाबा
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 09:30 PM (IST)
सिमडेगा : विश्व ¨हदू परिषद् के द्वारा मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देवराहा बाबा आश्रम में अखंड भारत दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर भारत माता एवं बीरू रियासत के राजा रहे स्व.धर्मजीत ¨सह देव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर समाज सेवी शीतल प्रसाद ने अखंड भारत के लिए संकल्प लेने की बात सबों से कही। वहीं उन्होंने राजा धर्मजीत ¨सह देव के द्वारा दान दिए गए गांधी मैदान की भी बात बताई। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक सोहन बड़ाईक ने कहा कि राजा धर्मजीत ¨सह देव ने आजादी के बाद सर्वप्रथम सिमडेगा में तिरंगा ध्वज फहराया था।मौके पर कौशल राज ¨सह देव व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें