Move to Jagran APP

झारखंड: सिमडेगा में एक ही पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव, पुलिस ने कहा Suicide

सदर थाना क्षेत्र के अरानी पंचायत भवन के पीछे काजू बगान में रविवार की सुबह में पेड़ से लटकती दो युवतियों के शव होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 08:08 PM (IST)
झारखंड: सिमडेगा में एक ही पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव, पुलिस ने कहा Suicide
झारखंड: सिमडेगा में एक ही पेड़ से लटके मिले दो युवतियों के शव, पुलिस ने कहा Suicide
सिमडेगा, जासं। सदर थाना क्षेत्र के अरानी पंचायत भवन के पीछे काजू बगान में रविवार सुबह दो महिला हॉकी खिलाडिय़ों का पेड़ से झूलता शव मिला। इन लड़कियों में एक सिमडेगा के बांसजोर की और दूसरी ओडिशा की है। दोनों लड़कियां ओडिशा में पढ़ती थीं और वहीं हॉकी भी खेलती थीं। लड़कियों की पहचान सारधा सोरेंग (18) पिता राजेश सोरेंग, भुकुमुंडा-पतराटोली बांसजोर) तथा सुनंदनी बागे (23) पिता-विजय बागे, लचरा जिपीटोली, कुमेंदिया, थाना गुरुनंदिया, ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों लड़कियों के दो बैग बरामद किए हैं। बैग से चाकू, रस्सी, ब्लेड, कपड़े और पासपोर्ट साइज के फोटो आदि मिले हैं।
नौवीं कक्षा में पढ़ती थी दोनों, शनिवार सुबह घर से निकली थीं स्कूल के लिए
रविवार सुबह पेड़ से दो लड़कियों का शव झूलता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों का सिमडेगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलने पर सारधा की मां विमला सोरेंग सदर थाना पहुंची और मामले की जानकारी ली। उसने बताया कि सारधा शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह सेंट मेरीज स्कूल वीरमित्रापुर, ओडिशा में 9 वीं कक्षा में पढ़ती थी।
देर शाम तक जब सरधा घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसके सहपाठियों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि सारधा स्कूल भी नहीं गई थी। उसने बताया कि सनंदनी उसकी बेटी की सहेली थी। वह दो बार उसके घर भी आई थी। थाना प्रभारी रवीद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यह प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। वैसे हम तमाम बिंदुओं पर जांच करेंगे। इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। घटना से पूर्व लड़कियों ने सिमडेगा के बीरू में एक दुकान से बिस्किट खरीदी थी। वहीं दोनों को घूमते हुए भी देखा गया था।
सारधा के चाचा ने जताई हत्या की आशंका
सारधा के चाचा ने उक्त घटना को  हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखने से ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वे मामले को पूरी संजीदगी से जांच करते हुए सच्चाई का पता लगाएं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.