तितली ने रोकी सीएम के उड़नखटोला की उड़ान
ठेठईटांगर : चक्रवातीय तूफान तितली ने मुख्यमंत्री के उड़नखटोले की रफ्तार थाम दी, जिससे वह
ठेठईटांगर : चक्रवातीय तूफान तितली ने मुख्यमंत्री के उड़नखटोले की रफ्तार थाम दी, जिससे वह शुक्रवार को जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के केरिया पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। तितली के कारण सिमडेगा ही नहीं रांची में भी मौसम खराब थी। कार्यक्रम के लिए 11 बजे समय तय था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि रांची में मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री का चॉपर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणो को संबोंधित करते हुए विधायक ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सरीख नहीं हो पाए। विधायक ने कहा कि विकास के लिए केंद्र व राज्य की सरकारें प्रतिबद्ध है। कहा कि जनप्रतिनिधियों व जनता के सहयोग से विकास के सारे कार्य जिला में सफलता पूर्वक किया जा रहा है। विकास में महिलाओं को अहम योगदान रहा है। उज्जवला योजना की सफलता से सभी महिलाओं को सम्मान व लाभ मिला। महिलाओं की सुविधा हेतु गैस कनेक्शन द्वारा उनके कार्यों को आसान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओ को रानीमिस्त्री का सम्मान मिला एवं सिमडेगा जिला की महिलाएं रानीमिस्त्री बन पूरे देश में पहचान दिलाई। मील का पत्थर साबित होगा आयुष्मान योजना : डीसी उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहा कि ग्राम को सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंल्पित है। आयुष्मान भारत योजना अबतक की सबसी बड़ी स्वास्थ्य योजना हे। इस योजना के तहत लाल, पीला तथा गरीब तबके के लोगों को 5 लाख रुपये तक का निश्शुल्क इलाज किया जायेगा। बिजली की समस्या को दूर करने हेतु पहला ग्रीड सफलता पूर्वक लगाया जा चुका है तथा और दो ग्रीड जल्द से जल्द बनाई जायेगी। आठ विद्युत स्टेशन का निर्माण किया जायेगा, जिससे बिजली की सुविधा सभी को मिलेगी। ग्राम चौपाल में ग्रामीणो से सीधा संवाद किया गया। स्थानीय कलाकारों के दलों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुत की गई। ग्राम चौपाल में उपविकास आयुक्त, जिला स्तरीय व प्रखण्ड स्तरी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, ग्रामीण के अलावे अन्य उपस्थित थे।