Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया संदेश

सिमडेगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा राय कोटवार के नेतृत्व में संकल्प से सिद्धि व

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया संदेश

सिमडेगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा राय कोटवार के नेतृत्व में संकल्प से सिद्धि व भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से प्रारंभ हुआ। मौके पर डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक विमला प्रधान के द्वारा माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई।तिरंगा यात्रा झूलन ¨सह चौक से होते हुए खूंटी टोली चौक व पंडरी पानी चौक तक दोनों विधानसभा क्षेत्र से गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय जवान-जय किसान के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान बना दिया। अंत में नगर भवन में भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महावीर चौक पर तिरंगा यात्रा सभा में तब्दील हो गया।

loksabha election banner

विधायक विमला प्रधान ने मंच से आह्नान करते हुए कहा की हमारा देश युवाओं का देश है और यह तिरंगा यात्रा निश्चित युवाओं के दिलों में देश के प्रति देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति जगाने का काम करेगी। जब हमारे हृदय में देश के प्रति पूरी ईमानदारी रहेगी निष्ठा रहेगी तब ही हमारा देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर होगा। जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा की युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। आज हमारा देश युवा हो चुका है। हमारे देश में युवाओं की आबादी 65 प्रतिशत है। इसका मतलब देश का बागडोर युवाओ के हाथ में है। इसलिए युवाओं को अपने देश के प्रति भक्ति होगा तब ही देश सशक्त होगा।साथ ही साथ जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इसके तहत गंदगी भारत छोडो, गरीबी भारत छोडो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, जाति वाद भारत छोडो, सांप्रदायिकता भारत छोड़ो, परिवारवाद भारत छोड़ो के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.