रामरेखा बाबा की पुण्यतिथि पर किया गया अनुष्ठान
पावन धर्म स्थली श्रीरामरेखाधा में ब्रह्मालीन श्रीरामरेखाबाब जय राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 06:20 AM (IST)
सिमडेगा : पावन धर्म स्थली श्रीरामरेखाधा में ब्रह्मालीन श्रीरामरेखाबाब जय राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की तेरहवीं पुण्यतिथि पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस वर्ष कोविड 19 के संभावित खतरे को देखते हुए सादगीपूर्ण तरीके से धार्मिक अनुष्ठान का समापन बुधवार को किया गया। धाम में पहुंचे भक्तों के जय श्री राम, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा आदि जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा था। आचार्य भुवनेश्वर पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुफा में विराजमान श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, जगन्नाथ महाप्रभु तथा राधा कृष्ण के विग्रहों की पूजा अर्चना कराई। यजमान की भूमिका ने बिनोद अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर रामरेखाधाम विकास समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें