सादगी व सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम का पर्व
जासंसिमडेगा जिले में मुहर्रम का पर्व सादगी के साथ अपने-अपने घरों में मनाया गया। इस क्रम में
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:15 AM (IST)
जासं,सिमडेगा : जिले में मुहर्रम का पर्व सादगी के साथ अपने-अपने घरों में मनाया गया। इस क्रम में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों व इमामबाड़ा में फातिहा भी पढ़ी। क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी। विदित हो कि मुहर्रम के मौके पर जुलूस सह अखाड़ा निकाले जाने की परंपरा रही है। पर इस बार कोरोना संकट के कारण समुदाय ने तमाम कार्यक्रम को स्थगित रखते हुए सामान्य ढंग से परंपरा का निर्वहन किया । पर्व के मौके पर घरों में लजीज पकवान बनाए गए।विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें