Move to Jagran APP

गांवों में बदलाव की झलक,अर्थोपार्जन की बनी ललक : प्रधान

सिमडेगा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन सिमडेगा में परिसंपत्ति वितरण का

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:39 PM (IST)
गांवों में बदलाव की झलक,अर्थोपार्जन की बनी ललक : प्रधान

सिमडेगा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन सिमडेगा में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला के सुयोग्य लाभुकों को सरकार की लाभकारी, विकासकारी तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं से अच्छादित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक विमला प्रधान, डीसी जटाशंकर चौधरी, एसपी संजीव कुमार एवं डीडीसी अनन्य मित्तल तथा नप की अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि विधायक बिमला प्रधान ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा के जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमन चैन के साथ राज्य तथा जिला का विकास आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा अपनी छोटी सी आयु में हीं अपने राष्ट्र के लोगों के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया था। उन्होंने कहा कि गांवों की तस्वीर बदल रही है। लोगों में अर्थोपार्जन के लिए आगे बढ़ने के लिए ललक बढ़ी है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद सरकार भी गरीबों व उनकी जरूरत को समझकर योजनाएं लाई है।जिले के विकास को लेकर सबों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। डीसी ने कहा कि झारखंड में विगत 18 वर्षों में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। जिले में भी कई अच्छे कार्य हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन का कार्य जनभागीदारी से सुनिश्चित हुआ।रानी मिस्त्री के रूप में जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नाम व सम्मान मिला। हॉकी के क्षेत्र में सलीमा का चयन राष्ट्रीय कैम्प में हुआ है। आने वाले दिनों में वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जिले का आपसी सछ्वाव एक मिसाल है। कृषि क्षेत्र में कृषि आय दोगुनी करने के लिए पहल की जा रही है। जिले के उत्पादों के लिए मिस्सी कला के रूप में ब्रां¨डग किया जाएगा। उग्रवाद पर अंकुश लगने के कारण व्यापारिक गतिविधियो के लिए अनुकूल माहौल बना है।कॉमर्स के क्षेत्र में जिला अग्रणी रहा है। कुपोषण जिले की बड़ी समस्या है। 10 हजार पोषण वाटिका बनाने की पहल की जा रही है। संस्थागत प्रसव एवं माहवारी स्वच्छता के लिए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। मलेरिया पर नियंत्रण के लिए जिले में खबरदार मलेरिया अभियान चलाया जा रहा है। कौशल विकास के तहत अब युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उग्रवादियों को अब रायफल ढोने के लिए लड़के नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी स्कूलों की कक्षा 8,9,10 में स्मार्ट कक्षा की शुरूआत की जाएगी। जिससे की बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले तथा र्मैट्रिक का परीक्षाफल बेहतर हो। एसपी संजीव कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य 18 वर्ष पूर्व कर यौवन अवस्था प्राप्त कर चुका है।आने वाले समय में झारखंड से उग्रवाद पूरी तरह खत्म हो।इसके लिए हम सबों को संकल्प लेना होगा।हम सबों को सुरक्षित एवम विकसित झारखंड बनाना है। जो पूरे विश्व मे विश्व विख्यात हो। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां वितरित

loksabha election banner

सिमडेगा: मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत 5 बालिकाओं के बीच पास बुक का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् 5 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया। श्रम विभाग के द्वारा 5 मजदूरों के बीच सेफ्टी किट सहायता योजना के तहत लाभान्वित किया गया। वहीं श्रमिकों को निबंधन प्रमाण पत्र दिया गया। आपूर्ति विभाग के द्वारा 20 लाभूकों के बीच उज्जवला योजना के तहत् गैस कनेक्शन दिया गया। मत्स्य विभाग के द्वारा 5 सखी मंडल अथवा उनके सदस्यों को मत्स्य पालन के उपयोग में लाए जाने वाले हापा एवं जाल सिलाई हेतु सिलाई मशीन को वितरण किया गया। 7 मत्स्य बीज उत्पादकों को बीज उत्पादन हेतु फ्राई कै¨चग नेट का वितरण किया गया। 4 मत्स्य सहयोगी समितियों को अनुदान पर मत्स्य पालन हेतु नाव का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 30 मेडीकेटेड मछरदानी , आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस के द्वारा 40 लाख रूपये का चेक वितरण जिला के सखी मण्डल की महिलाओं के बीच किया गया। महापुरुषों को किया गया नमन

सिमडेगा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर सुबह 6 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। वहीं नगर भवन परिसर सिमडेगा में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त जटाशंकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, जिले के वरीय पदाधिकारी, आम जनता ने माल्यर्पाण कर भगवान बिरसा मुण्डा का आशीर्वाद लिया। साथ हीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब अम्बेडकर, अमर शहीद वीर बुधु भगत, अमर शहीद बाबू वीर कुंवर, स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया, शहीद जॉन ब्रिटो किड़ों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.