Move to Jagran APP

तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे 18 खिलाड़ी

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची एवं जिला खेलकूद विभाग पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 27 से 29 सितंबर तक चाईबासा में आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला के 18 बालक बालिका तीरंदाजी खिलाड़ी कोच राजू मांझी एवम मैनेजर द्रुपद मांझी की अगुवाई में चाईबासा रवाना हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे 18 खिलाड़ी
तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे 18 खिलाड़ी

सिमडेगा : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची एवं जिला खेलकूद विभाग पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 27 से 29 सितंबर तक चाईबासा में आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला के 18 बालक बालिका तीरंदाजी खिलाड़ी, कोच राजू मांझी एवम मैनेजर द्रुपद मांझी की अगुवाई में चाईबासा रवाना हुए। सिमडेगा जिला में यह पहला अवसर है जब यहां से 18 तीरंदाज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए हों। सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी, पाकरटांड़ विद्यालय के शिक्षक प्रभात ,कोंचिग संचालक संतोष प्रधान इत्यादि ने बस स्टैंड सिमडेगा से जीत की शुभकामना देकर विदा किया। टीम में जाने वाले खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में रितु प्रधान, बबिता कुमारी, शिवानी कुमारी, चन्द्रमुनि कुमारी, सुनीता कुमारी, निर्मला नायक, सुबेरी कुमारी, प्रियंका कुमारी, बेरोनिका टेटे तथा बालक वर्ग में आकाश साय, श्रवण मांझी, राजेश मांझी, सुधीर बेसरा,सुबजेन्स लुगुन, सहदेव मांझी, हेमंत कुमार सिंह,सोनू नायक,कोच राजू मांझी मैनेजर द्रुपद मांझी शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.