कुश्ती के लिए कल होगा जिलास्तर पर ट्रायल
सिमडेगा झारखण्ड राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2019-20का आयोजन रांची में 19 से 22 ि
सिमडेगा: झारखण्ड राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2019-20का आयोजन रांची में 19 से 22 सितंबर तक आयोजन
किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला कुश्ती टीम को भी भाग लेना है। जिसके लिए सिमडेगा जिला के खिलाड़ियो का चयन हेतु 18 सितम्बर को पूर्वाहन 11.00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा के परिसर में खुली चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई है।जिसमे सिमडेगा जिला अन्तर्गरत झारखण्ड सरकार से मान्यता प्राप्त कोई भी विद्यालय के पहलवान भाग ले सकते हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग- अंडर 14 उम्र सीमा-बालक एवम बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती
अंडर 17 उम्र सीमा- बालिका -फ्री स्टाइल कुश्ती तथा बालक फ्री स्टाइल कुश्ती एवम ग्रीको रोमन कुश्ती,
अंडर 19 उम्र सीमा-बालिका फ्री स्टाइल कुश्ती तथा बालक फ्रीस्टाइल कुश्ती एवम ग्रीको रोमन कुश्ती।पहलवानो का चयन विभिन्न आयु वर्ग में अलग अलग वजन भार के खिलाड़ियो का चयन 80 खिलाड़ियो का चयन किया जाना है।अंडर 14 उम्र सीमा-बालिका में न्यूनतम 30 किलो ग्राम तथा बालक में 35 किलो ग्राम वजन भार।अंडर 17 उम्र सीमा -बालिका में न्यूनतम36 किलो ग्राम तथा बालक में 41 किलो ग्राम वजन भार।अंडर 19 उम्र सीमा -बालिका में न्यूनतम 50किलो ग्राम तथा बालक में न्यूनतम 55किलोग्राम वजन भार के खिलाडी भाग ले सकते हैं।उम्र की गणना 14 सीमा में 01 जनवरी 2006 के बाद
अंडर 17उम्र सीमा में 01 जनवरी 2003 के बाद तथा अंडर 19 उम्र सीमा
01 जनवरी 2001 के बाद जन्म लिए हुए खिलाडी ही मान्य होंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को अपने साथ संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा लेटर पैड में जन्म तिथि अभिप्रमाणित कॉपी, आधार कार्ड, ग्राम पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, पिछले क्लास के अंक पत्र रिजल्ट, स्कूल इलिजिबिलिटी फार्म को भरकर सम्बंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से अभिप्रमाणित कॉपी लाना होगा।इलिजिबिलिटी फार्म कुरडेग प्रखण्ड में राकेश सिंह एवम बलबीर प्रसाद,केरसई प्रखण्ड में कमलेश्वर मांझी एवम जेनाब बाड़ा,ठेठईटांगर में प्रतिमा तिर्की, जलडेगा में आरती कुमारी, कस्तूरबा विद्यालय,कोलेबिरा में लालधन नायक एवम पंºिसयुस टोप्पो, बानो में नवीन कुमार, प्रोजेक्ट विद्यालय इत्यादि से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव मनोज कोनबेगी ने दी।