झारखंड की टीम ने केरल को हराया
सिमडेगा:हिसार हरियाणा में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंिपनि
सिमडेगा:हिसार हरियाणा में आयोजित 9वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंिपनशिप 2019 में झारखण्ड सीनियर महिला हॉकी टीम ने भी हॉकी केरल को 4-1से पराजित कर ,लगातार चौथी जीत हासिल करते हुए लीग में अपने पुल में अभी तक टॉप रहते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर गयी है।बुधवार को खेले गए मैच में झारखण्ड टीम की ओर 19वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर में सिमडेगा की पुनीता ¨मज ने गोल कर टीम को बढ़त दी,उसके बाद मैच के 25 वे मिनट में पूनम माधुरी टेटे ने ,36वें मिनट में बिरजनी एक्का ने तथा 49 वें मिनट में ¨पकी एक्का ने गोल कर मैच अपने पक्ष में कर ली। टीम की कोच करुणा पुर्ति एवम मैनेजर दुलारी टोपनो है।हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ ¨सह, विजय शंकर ¨सह, रजनीश प्रतिमा बरवा,कमलेश्वर मांझी,ओपी अग्रवाल, मनोज कोनबेगी ने बधाई दी है।