सर्पदंश की शिकार महिला की डॉक्टरों ने बचाई जान
सिमडेगा बानो प्रखण्ड की सर्पदंश महिला मेडिकल स्वास्थ्य ईलाज से ठीक हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
सिमडेगा: बानो प्रखण्ड की सर्पदंश महिला मेडिकल स्वास्थ्य ईलाज से ठीक हुई। संबंधित महिला को 4 जून 2020 को सांप ने काटा था। अधंविश्वास में आकर परिजन महिला का झाड़-फूंक करवा रहे थे। जिसके कारण सांप के विष का कहर बढ़ता गया और तबीयत ज्यादा बिगड़ने की स्थिति में महिला को सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को तुरन्त वार्ड में शिफ्ट किया। सिविल सर्जन सिमडेगा डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजू कच्छप ने तीन डॉक्टारों का टीम बना, महिला की स्वास्थ्य इलाज में लगाया। डॉक्टरों के अथक प्रयास से 20 सर्प प्रतिरोधक दवा वाइल एंटीवेनम एवं लगातार शरीर में पानी चढ़ाते हुए सर्पदंश से पीड़ित महिला को जान बचाई। महिला की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल ठीक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें