विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिमडेगा में 15 दिन बाद भी नहीं हो सकी अधजली महिला के शव की पहचान, पुलिस जांच जारी

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:00 PM (IST)

सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र के कुरकुरा ब्रिंगाटोली जंगल में 16 मार्च को मिली अधजली महिला के शव की पहचान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सिमडेगा। बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा पंचायत अंतर्गत कुरकुरा ब्रिंगाटोली जंगल में 16 मार्च को मिले अधजले महिला के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई थी।

16 मार्च को मिला था अधजला शव

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही बांसजोर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा गया।

कोशिशों के बाद भी नहीं हो सकी पहचान

पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए शीतगृह में सुरक्षित रखा गया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। अंततः पहचान नहीं होने पर पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए शव को दफना दिया। इस दौरान बांसजोर के बीडीओ एमानुल जयबिरस लकड़ा मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में बांसजोर ओपी में कांड संख्या 17/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस ने झारखंड एवं ओडिशा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी है, ताकि मृतका की पहचान हो सके।

इस संबंध में बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामला का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- गुमला में ब्लड बैंक का लाइसेंस रद होने से बढ़ी परेशानी, थैलेसेमिया से जूझ रहे बच्चों के पेरेंट्स ने प्रशासन से मांगी मदद

यह भी पढ़ें- झारखंड में धान खरीद मियाद बढ़ी: अब 30 अप्रैल तक होगी खरीददारी, लक्ष्य अधूरा रहने पर सरकार का फैसला