Simdega: घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से मौत
सिमडेगा जिले में ओड़गा ओपी क्षेत्र के टोनिया बुचाटोली निवासी सुकरमानी बाघेला (45 वर्ष) की मौत सांप काटने से हो गई। घटना शुक्रवार रात की है बताया गया कि सांप काटने के बाद काफी देर तक झाड़-फूक की गई। बाद में स्थिति बिगड़ने पर सुबह हॉस्पिटल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि रात को वह जमीन पर बिस्तर बनाकर सोई थी।
संवाद सूत्र,जलडेगा(सिमडेगा): झारखंड के सिमडेगा जिले में ओड़गा ओपी क्षेत्र के टोनिया बुचाटोली निवासी सुकरमानी बाघेला (45 वर्ष) की मौत सांप काटने से हो गई।
घटना शुक्रवार रात की है, बताया गया कि सांप काटने के बाद काफी देर तक झाड़-फूक की गई। बाद में स्थिति बिगड़ने पर सुबह हॉस्पिटल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।
जमीन पर सोते वक्त सांप ने डसा
मृतका के पति ने बताया कि रात को वह जमीन पर बिस्तर बनाकर सोई थी। इस दौरान जहरीले करैंत सांप ने उसकी पत्नी को डंस लिया।
घटना की जानकारी के बाद जलडेगा अंचल अधिकारी डा.खगेन महतो ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए प्रेरित किया।
4 लाख का दिया जाएगा मुआवजा
अंचल अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद प्रविधान के अनुसार पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
इस दौरान जलडेगा प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, बीस सूत्री अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि ने भी अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
इसके बाद ओडगा ओपी के एएसआई प्रमोद कुमार ने शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया।