विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिमडेगा में रामरेखा मेले में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:43 AM (IST)

सिमडेगा में आगामी राजकीय रामरेखा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. अधिकारियों ने रामरेखा धाम मेला परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।

  2. भीड़ नियंत्रण, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, सिमडेगा। आगामी राजकीय रामरेखा मेला के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान एवं एसडीएम सुमंत तिर्की ने संयुक्त रूप से रामरेखा धाम स्थित मेला परिसर का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मेला स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।इस निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग तथा आवागमन के रास्तों का बारिकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मेला परिसर और आसपास के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखने तथा मेला अवधि में लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने की बात कही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना और असामाजिक गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से मेला के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- सिमडेगा-खूंटी से ओलंपिक का सफर: बिना जूतों के दौड़नेवाले बच्चों ने कैसे रचा इतिहास? झारखंड के खेल वीरों की गाथा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।