कुएं में डूबने से वृद्ध की मौत
सदर थाना क्षेत्र में वृद्ध् की मौत
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 08:26 PM (IST)
कुएं में डूबने से वृद्ध की मौत
जासं,सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र के पुरनापानी में अपने दोस्त के दशकर्म संस्कार में गए एक व्यक्ति की कुएं में डुबने से मौत हो गई। घटना के संदर्भ में जानकारी के अनुसार शहर के मरियमपुर निवासी रोहित सोरेंग अपने किसी दोस्त के दशकर्म संस्कार में शामिल होने पुरनापानी गए थे। अंधेरा होने के कारण एक कुएं में गिर गया। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो कुएं में उसका शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। पुलिस मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें