Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर लोगों में बांटी खिचड़ी

जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को भी मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने स्न

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:27 PM (IST)
मकर संक्रांति पर लोगों में बांटी खिचड़ी
मकर संक्रांति पर लोगों में बांटी खिचड़ी

जासं,सिमडेगा : जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को भी मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने स्नान-दान कर चूड़ा-दही व तिलकुट का प्रसाद ग्रहण किया। शहर के चौक-चौराहों पर समाज सेवी एवं गणमान्य लोगों ने खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर रोहिल्ला पथ पर रामरेखाबाबा की प्रेरणा से शहर के

loksabha election banner

लोगों ने खिचड़ी एवं चिप्स बनाकर वितरण किया। मौके पर कौशल किशोर रोहिल्ला,वेद प्रकाश नागवान,बजरंग शर्मा,योगेंद्र रोहिल्ला, सत्येन्द्र रोहिल्ला, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सुधीर कुमार, रंजीत साहू आदि उपस्थित थे। शिव मंदिर प्रांगण में मना मकर संक्रांति पर्व

ठेठईटांगर: प्रखंड के मेरोमड़ेगा पंचायत टापूड़ेगा करंज टोली में निर्माणधीन शिव मंदिर के प्रांगण में मकर संक्रांति धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव जी उपस्थित हुए। साथ में जिला महामंत्री कृष्ण शर्मा एवं सेवा प्रमुख सरवन बड़ाईक, दुर्गा संयोजिका बहन रिखी मुनि देवी, बजरंग दल संयोजक जय प्रकाश गुप्ता,ठेठईटांगर प्रखंड मंत्री सुबोध महतो, अघनु बड़ाईक उपस्थित हुए।बैठक में मुख्य अतिथि ने मकर संक्रांति के त्योहार के बारे में विस्तार से बताया और सनातन संस्कृति और सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से लालचंद महतो, सुकरा महतो, विकाश महतो, रेखा देवी,अनिता देवी,रवीन्द्र प्रसाद, कुलदीप प्रसाद,सुदेश महतो,मटरू प्रधान,नीलांबर महतो व बहुत से लोग उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.