डीसी ने लिया परिसदन भवन का जायजा
उपायुक्त सुशांत गौरव ने परिसदन भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने परिसदन में
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:38 PM (IST)
जासं,सिमडेगा:उपायुक्त सुशांत गौरव ने परिसदन भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने परिसदन में वाहन पार्किंग व अतिथियों के चालक सहित पुलिस जवानों के ठहराव की व्यवस्था तथा परिसदन भवन के सौंदर्य करण कार्य का जायजा लिया, ।इस क्रम में उन्होंने परिसदन के चारों दिशाओं का पैदल भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं एवं वस्तु स्थिति से रूबरू हुए। पुराने परिसदन भवन के पीछे रिक्त जमीन की साफ सफाई कराते हुए सब्जी की खेती कराने की बात कही। कंडम समानो की नीलामी एवं खराब उपकरणों की मरम्मती कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहत्र्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें