संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पैन इंडिया अवेयरनेस व आउटरीच प्रोग्राम के
जासं,सिमडेगा:आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पैन इंडिया अवेयरनेस व आउटरीच प्रोग्राम के तहत सदूरवर्ती क्षेत्र में विधिक जागरूकता वाहन के माध्यम से आमजन को कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले मुफ्त कानूनी मदद के साथ-साथ लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता शिविर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पलायन, नशापान, डायनबिसाही जैसे कुरीतियों एवं अपराधों के रोकथाम के लिए भी प्रेरित किया गया। मौके पर भगवती केशरी, विजय कुमार सिंह, विपिन श्रीवास्तव तथा पीएलवी दीपक कुमार उपस्थित थे।