पूर्व विधायक बाटुल पहुंचे सिमडेगा
झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के संरक्षक सह बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्व
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 09:28 PM (IST)
जासं,सिमडेगा:झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के संरक्षक सह बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल का आगमन सिमडेगा परिसदन भवन में हुआ।इस मौके पर कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष पूना बेसरा, संरक्षक रमेश महतो, सदस्य कलिदर महत, कमल महतो एवं जिला सचिव सुबोध महतो ने उनसे मुलाकात की। बिशेष बातचीत में पूर्व विधायक ने बताया कि पूरे प्रदेश में महासंघ के सदस्यता अभियान चलाना है। इसके लिए सिमडेगा जिले में भी सभी कुम्हारों को शामिल करते अभियान को 15 अगस्त तक पूरा करना है।सदस्यता अभियान के बाद प्रदेश में महासंघ के चुनाव प्रक्रिया अभियान चलेगा।इसके लिए सभी प्रखण्ड एवम पंचायत के समिति को इस अभियान को सफल बनाना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें