ऋषभ के लिए महिला मोर्चा ने किया अर्थ संग्रह
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सावित्री देवी एवं महिला मोर्चा नगर अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 08:40 PM (IST)
जासं,सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सावित्री देवी एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नंदनी दास की अगुवाई में कोलेबिरा निवासी दिवाकर कुमार के कैंसर पीड़ित बालक (ऋषभ कुमार) के अर्थ संग्रह किया गया।बच्चे की इलाज में सहयोग के लिए
शहर के विभिन्न विभिन्न प्रतिष्ठानों में घूम-घूम कर लोगों से अर्थ
दान के लिए निवेदन किया। बताया गया कि प्राप्त राशि पीड़ित बच्चे
के पिता के अकाउंट में डाल दिया जाएगा। अर्थ संग्रह कार्यक्रम में मुख्य रूप से रागिनी राज,पिकी प्रसाद, जयंती देवी, सानिया देवी, ममता देवी, कमला देवी, किरण माला देवी, श्रीदेवी एवं महिला मोर्चा की बहनों ने अपनी सहभागिता निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें