जिले के दोनों विस क्षेत्र में 2284 मतदान कर्मी कराएंगे मतदान
सिमडेगासिमडेगा जिला अन्तर्गत दो विधानसभा क्षेत्र सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार
सिमडेगा:सिमडेगा जिला अन्तर्गत दो विधानसभा क्षेत्र सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को प्रात: 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान दिवस हेतु जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है।साथ ही सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सिमडेगा विधानसभा के लिए जहां 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं कोलेबिरा विस क्षेत्र में 9 प्रत्याशी हैं। मतदाता सुबह से शाम तक कतारबद्ध होकर मतदान करेंगे। सिमडेगा विधान सभा
महिला मतदाता की संख्या : 113491
कुल पुरूष मतदाता की संख्या:112074
विस क्षेत्र के कुल मतदाता: 225565
कुल बूथ की संख्या: 301
महिला बूथ की संख्या:17
दो महिला बूथ की संख्या:110
कुल क्लस्टर की संख्या: 43
अतिसंवेदनशील बूथ : 94
संवेदनशील बूथों: 153
कुल मतदान कर्मी: 1204
वेबकास्टिग बूथ : 82 कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र कुल महिला मतदाता:97913
कुल पुरूष मतदाता : 98416
कुल मतदाता :196329
कुल बूथों की संख्या: 270
महिला बूथ की संख्या:14
दो महिला बूथ की संख्या: 93
कुल क्लस्टर की संख्या: 37
अति संवेदनशील बूथ : 98
संवेदनशील बूथ : 156
कुल मतदान कर्मी: 1080
वेबकास्टिग बूथों की संख्या: 60