बांध बनने से ग्रामीण व किसान होंगे विस्थापित: मानस
सिमडेगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सिमडेगा जिला प्रभारी मानस सिन्ह
सिमडेगा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सिमडेगा जिला प्रभारी मानस सिन्हा ने ठेठईटांगर, बोलबा ,केरसई, कुरडेग प्रखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान केरसई प्रखंड के इंदिरा चौक में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कुरडेग प्रखंड का दौरा किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जल्द से जल्द बूथ कमिटी पर काम करने का निर्देश दिया। ठेठईटांगर प्रखंड भ्रमण के दौरान राजाबासा के विलियम नाला में 33 फिट बनने वाले बांध से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों से मिलेने के बाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा कि सरकार के कर्मचारी लोगों को गुमराह कर यहां बड़ा बांध बनाना चाहते हैं।इस बांध के बनने से करीब 12 से 13 गांव लगभग चार से छ: किलोमीटर में निवास करने वाले ग्रामीणों को विस्थापित होना पड़ेगा।लोगों के खेत, गांव,कुआं, तालाब पेड़ पौधा सब पानी में जलमग्न हो जाएगा।ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को या तो पलायन करना होगा या खेती के अभाव में भूखे मरने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिला कांग्रेस कमेटी सिमडेगा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एक भी कार्यकर्ता के रहते यह बांध बनने नहीं दिया जाएगा, गांव की जनता छ: महीने खेती से और छ महीने वन आधारित फसलों पर निर्भर रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की जमीन पर आंखें गड़ाए बैठी है।इसी कारण इस तरह की विस्थापित होने वाली योजना आदिवासी क्षेत्र में लागू करना चाहती है। मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक नियेल तिर्की, जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी सिंह, पंचायती राज जिला कोऑर्डिनेटर जॉनसन मिज, युवा जिलाध्यक्ष विशाल तिर्की, मुखिया संघ अध्यक्ष भूषण बाड़ा, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, फुलजेंसिया बिलुंग , प्रदीप केसरी, रावेल लकड़ा, तेरस एक्का, विजय भेंगरा,राजकुमार रौतिया, जोलिन बागे, सुलेमान लुगुन, दाऊद बागे आदि मौजूद थे।